फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   less the oxyzen thats whay child dead according the postmartam report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई बालक की मौत

Sun, 29 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
less the oxyzen thats whay child dead according the postmartam report
बरसाना(मथुरा)। सहार में भूसे की कोठरी में मिले बालक की मौत को पुलिस हत्या मानकर चल रही है। इसे लेकर उसने ग्रामीणों को खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बालक की मौत ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने से हुई है परंतु पुलिस वारदात के खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन

सहार निवासी जितेंद्र का ढाई साल का पुत्र गौरव शुक्रवार को अचानक खेलते हुए लापता हो गया। बच्चे को तलाशने के लिए पुलिस व परिवारीजनों ने पूरी रात गुजार दी। शनिवार को पुलिस व परिवाजनों को लापता बच्चे का शव भूसे की कोठरी से बरामद हुआ। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें बालक के मरने कारण ऑक्सीजन की कमी से दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस अधिकारी इसे आकस्मिक मौत मान कर चल रहे हैं। उनका मानना है कि इस भूसे की कोठरी में कुत्ते के बच्चे भी हैं जिनके लिए बच्चा वहां जा सकता है। जबकि परिजन अभी भी हत्या का आरोप ही लगा रहे हैं। पिता जितेन्द्र का कहना है कि उसके बच्चे की हत्या की गई है। गायब हुए बच्चे की रिपोर्ट अपहरण में दर्ज थी। शव मिलने के बाद यह रिपोर्ट हत्या की रिपोर्ट में बदल गई है। परिजन के आरोप के बाद पुलिस वारदात के सूत्र तलाशने में जुट गई है। वह बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ में जुटी है। अपरपुलिस अधीक्षक देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजन के शक के आधार पर बालक की मौत को हत्या मान रहे हैं और इसी को आधार मानकर जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed