फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Leaped into the Yamuna after bidding a final farewell

Mathura News: आखिरी राम-राम कहकर यमुना में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Leaped into the Yamuna after bidding a final farewell
मथुरा। 23 सितंबर को यमुना में छलांग लगाकर जान देने से पहले फैक्टरी कर्मचारी दिनेश (38) का बनाया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने मौत के लिए सदर थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी मालिक के भांजे और कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराते हुए पिछले तीन महीने से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। अंत में दिनेश ने ‘आखिरी राम-राम’ कहा और यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यमुना पार निवासी दिनेश ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उसे फैक्टरी मालिक का भांजा परेशान कर रहा था। कंपनी से निकाला जा रहा था, जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। उस पर शराब पीकर फैक्टरी आने का भी आरोप लगाया गया, जबकि वहां गवाह मौजूद हैं। यमुना नदी के ओवरब्रिज पर रेलिंग को पकड़कर खड़े दिनेश ने आरोप लगाया कि वह टांग में परेशानी होने पर इलाज चल रहा था और जून से काम पर नहीं जा रहा था। वह बकाया वेतन का चेक लेने के लिए नाइट शिफ्ट के सुपरवाइजर के पास गया था।
विज्ञापन

इसी घटना का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कोई व्यक्ति उसे समझाने की कोशिश कर रहा है। वह व्यक्ति कहता है कि भाई साहब से बात कर लेंगे, तनाव लेने की जरूरत नहीं है। दिनेश कहता है कि उसके बच्चों को भी पता है कि वह किस तनाव से गुजर रहा है। दिनेश के छलांग लगाने के बाद पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से उसके शव को बरामद कर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
परिजन ने लगाया परेशान करने का आरोप
पोस्टमार्टम पहुंचे धर्मेंद्र सारस्वत ने बताया कि भतीजे दिनेश टांग में परेशानी के कारण उसे इलाज और आराम की जरूरत थी। आरोप लगाया कि फैक्टरी के प्रबंधन को छुट्टी की बात पर परेशानी होती थी। इसके लिए उसे परेशान किया जा रहा था। वहीं, दिनेश के भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक के भांजा और एक कर्मचारी के कारण वह तीन महीने से मानसिक रूप से परेशान था। जब भी दिनेश पैसे मांगने जाता था, उसे भुगतान करने की बजाय काम करने के लिए कहा जाता था। बाद में उसे नौकरी से निकालने का आरोप लगाया गया। परिजन ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और दिनेश के दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में सीओ सदर का कहना है कि परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed