फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   law and order in needs to be saved

प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत: नाईक

Tue, 03 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 03 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
law and order in needs to be saved
राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। नए डीजीपी से उन्होंने कह दिया है कि प्रदेश में ऐसे माहौल की जरूरत है जिसमें सभी में सुरक्षा की भावना जागृत हो। विशेष रूप से महिलाएं घर की तरह बाहर भी खुद को सुरक्षित महसूस करें। राज्यपाल ने यमुना की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में पहल करने और प्रधान मंत्री को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


वह सोमवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा के चौथे दीक्षांत समारोह में आए थे। इस दौरान राज्यपाल रामनाइक पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में रोज आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, उस पर नियंत्रण की जरूरत है। नए डीजीपी अरविंद कुमार जैन रविवार को उनसे भेंट करने आए थे, उन्होंने अपनी इच्छाओं से उन्हें अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


डीजीपी ने उन्हें इसका भरोसा भी दिया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां की टिप्पणियों के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि उन पर जवाब देना पद की गरिमा के खिलाफ है। हां, राज्यपाल के खिलाफ कैबिनेट मंत्री ने कुछ कहा है तो इस पर सरकार के स्तर से जवाब देने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बनती है। पार्टी के स्तर पर सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह को इस पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रश्न पर उन्होंने आम सहमति की बात कही और यह भी कहा कि पूर्व में भी इस संदर्भ में उन्होंने मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों की ओर से प्रतिक्रिया आने पर अपनी राय दी थी। पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वाइन फ्लू की दस्तक पर उन्होंने कहा कि यूपी में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात की और उन्हें यमुना की स्थिति से अवगत कराया। राज्यपाल ने यमुना की स्थिति पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मेरी भी आस्था यमुना के प्रति है,  यमुना की ऐसी स्थिति होना ठीक नहीं है। मैं स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।’ इससे पूर्व दीक्षांत समारोह में उन्होंने 10 मेधावी छात्रों को मैडल और 69 को डिग्री प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed