{"_id":"68740a0e540de24d9c0ed40b","slug":"last-rites-of-student-who-died-due-to-electric-shock-in-village-khirari-mathura-news-c-29-1-mtr1013-425192-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: करंट से मृत छात्र का गांव खिरारी में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: करंट से मृत छात्र का गांव खिरारी में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मथुरा। राया में मृतक के घर के बाहर एकत्रित लोग।
- फोटो : mathura
राया (मथुरा)। करंट से छात्र की मौत के बाद परिजन ने देर रात गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि प्रकाश आधा घंटा से अधिक समय तक तड़पता रहा, लोगों ने वीडियो तो बनाई, लेकिन उसे बचाने का साहस किसी ने नहीं दिखाया।
राया के गांव खिरारी निवासी प्रकाश आगरा के इंद्रपुरी काॅलोनी में किराए पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। दोपहर को वह कोचिंग पढ़ने जा रहा था। रास्ते में सड़क पर भरे पानी में लगे टोरेंट पॉवर के बक्से से करंट आ गया। इससे रास्ते से गुजर रहा प्रकाश करंट की चपेट में आ गया। दोपहर तीन बजे परिजन को घटना की जानकारी हुई तो वह आगरा पहुंचे, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन देर रात शव को गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े बेटे रामू की शादी हो गई है। छोटा बेटा प्रकाश दो साल से आगरा में पढ़ रहा था। चार-पांच दिन पहले ही उसकी शादी का संबंध आया था, उसके मन में कुछ बनने की इच्छा थी, इसलिए उसने फिलहाल शादी से मना कर दिया था।