फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   last day of rss camp

संघ के शिक्षा वर्ग में योग, व्यायाम, दंड का प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 16 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
last day of rss camp
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थी स्वयंसेवकों द्वारा बीस दिवसीय प्रशिक्षण का शारीरिक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इसमें प्रशिक्षार्थियों के द्वारा योग व व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया गया। समापन समारोह में मंचासीन अतिथियों में मुख्य वक्ता डा. बजरंग लाल गुप्त सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार गजेंद्र सिंह सह प्रांत संघ चालक उत्तराखंड व छैल बिहारी- जिला सह संघचालक का परिचय राजकुमार प्रांत सह कार्यवाह द्वारा कराया गया।
विज्ञापन


वर्ग का प्रतिवेदन वर्ग कार्यवाह लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल ने किया। वर्ग की व्यवस्थाओं के लिये आभार व्यक्त डा. संजय द्वारा किया गया। वर्ग सम्मेलन से पूर्व हिन्दू संस्कृति धारा गीत गाया गया। वर्ग में आये जनपद के आगंतुकों, प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए डा. बजरंगलाल गुप्त ने कहा मथुरा भगवान श्रीकृष्ण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मभूमि है। जिन्होंने गीता का संदेश और एकात्मवाद का संदेश विश्व को दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य स्वाभिमानी भारत का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 वर्षो की अंग्रेजों की गुलामी ने हमारे स्वाभिमान को सुप्त करने का कार्य किया। भारत का गौरवशाली अतीत यहां का जनसामान्य भूल गया। जिसको जाग्रत करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा हैं। भारत का आत्मतत्व, प्राणतत्व, हिन्दू संस्कृति है।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से किशन क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, आलोक क्षेत्र प्रचारक, सुशील क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख, रणवीर क्षेत्र शारीरिक प्रमुख, डॉ. दुर्गसिंह चौहान, बांकेलाल गौड़, राधेश्याम, शिवकुमार, विभाग संपर्क प्रमुख डा.कमल कौशिक आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed