फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   large number of childless couples will gather to bathe in Radha Kund On Ahoi Ashtami in mathura

Ahoi Ashtami 2025: निसंतान दंपती आज करेंगे राधाकुंड में स्नान, ये है मान्यता; चार सुपर जोन में बांटा मेला स्थल

Mon, 13 Oct 2025 04:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 04:27 PM IST
सार

ऐसी मान्यता है कि निसंतान दंपती अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में एक साथ स्नान करते हैं तो उन्हें 1 वर्ष के अंदर संतान की प्राप्ति हो जाती है। जिन्हें संतान की प्राप्ति हो गई है वह भी यहां आकर स्नान करते हैं।

विज्ञापन
large number of childless couples will gather to bathe in Radha Kund On Ahoi Ashtami in mathura
राधाकुंड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निसंतान दंपती सूनी गोद भरने के लिए आज मथुरा के राधारानी कुंड में स्नान कर राधारानी से करुण पुकार करेंगे। अहोई अष्टमी पर जल रूप में विराजमान श्रीराधारानी कुंड में गोता लगाने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ेगी। अर्ध रात्रि 12 बजे से स्नान शुरू होगा। कुंड के चारों ओर परिक्रमा मार्ग में विशेष सजावट व एलईडी लगाई गई हैं। रंग बिरंगी झालरों से कुंड के घाटों से सटी दीवारों को सजाया गया।
विज्ञापन


श्रीधाम राधाकुंड आज भक्तों से गुलजार होगा। अहोई अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। समूचे कस्बे में राधे-राधे के स्वर गूंज रहे हैं। मान्यता है कि निसंतान दंपती अहोई अष्टमी पर यहां एक साथ स्नान करते हैं तो उन्हें 1 वर्ष के अंदर संतान की प्राप्ति हो जाती है। जिन्हें संतान की प्राप्ति हो गई है वह भी यहां आकर स्नान करते है। 
विज्ञापन


लाखों की संख्या में श्रद्धालु अर्धरात्रि 12 बजे से राधाकुंड में स्नान करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं कर ली हैं। रात 3 बजे के बाद कार्तिक नियम सेवा करने वाले श्रद्धालु स्नान करेंगे। स्नानार्थियों को 100 फुटा रोड गौरा धाम कॉलोनी से राधाकुंड में प्रवेश कराया जाएगा। गौरा धाम स्कूल पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एडीएम अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार ने रविवार को मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी ने बताया पार्किंग, पेयजल, खोया पाया शिविर और सफाई आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। नालियों पर लोहे की जालियां लगवाई हैं।

झिलमिल रहा राधारानी का दरबार
राधाकुंड में आयोजित अहोई अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। रंग बिरंगी लाइटों से सजा राधाकुंड परिसर रात में दिन का एहसास करा रहा है।

 

अहोई अष्टमी मेले को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
रविवार को डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने राधाकुंड पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा आदि का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि मेले के प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न रहे। उन्होंने नगर पंचायत व राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही राधाकुंड व गोवर्धन मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने पर जोर दिया।

 

चार सुपर जोन में बांटा मेला स्थल
अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। रविवार को राधे श्याम गेस्ट हाउस में डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मेले से संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी समझाते हुए ब्रीफ किया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए राधाकुंड क्षेत्र को चार सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए 600 आरक्षी, 250 उपनिरीक्षक, 55 इंस्पेक्टर, 13 सीओ, 5 एडीशनल एसपी और 94 महिला आरक्षी की तैनात की गई है। पीएसी और गोताखोरों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।
 

एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि कुंड में स्नान स्थल पर सीढ़ियों से कुछ दूर पर बेरीकेडिंग लगाई गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्तिक नियम सेवा में जुटे भक्त रात्रि तीन बजे के बाद स्नान करें ताकि भीड़ एक साथ न बढ़े। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-UP: अब 69 श्रेणी के कारोबार के लिए जरूरी होगा लाइसेंस...देनी होगी इतनी फीस, तैयार किया गया पोर्टल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed