फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of rupees stolen from saree showroom at Chand Kadam

Mathura News: पुलिस चौकी चंद कदम पर साड़ी शोरूम से लाखों की चोरी

Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from saree showroom at Chand Kadam
मथुरा। कृष्णा नगर इलाके के राधा नगर रोड पर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित एक साड़ी शोरूम का शटर काटकर चोर रविवार रात तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी व एक मोबाइल ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात के तरीके के आधार पर पुलिस शोरूम के नक्शे से वाकिफ किसी करीबी पर शक जता रही है।
विज्ञापन


कपड़ा कारोबारी अरविंद अग्रवाल का कृष्णा नगर से राधा नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर वधु वेडिंग प्लाजा के नाम से साड़ी का शोरूम है। यह प्रतिष्ठान पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात ढाई से सवा तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। करीब 25 वर्षीय एक युवक मुंह पर नकाब पहने हुए, दुकान के पास आता है। सबसे पहले वह बिजली की केबल को काटकर उससे अपने इलेक्ट्रिक ग्राइंडर को जोड़ता है।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राइंडर से शटर को काटता है। शटर काटने के बाद शोरूम के शीशे के दरवाजे को तोड़ अंदर प्रवेश करने के बाद सीधे गल्ले पर पहुंचता है। गल्ले में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो जाता है। अरविंद अग्रवाल के अनुसार उनके प्रतिष्ठान के सामने एक कंप्यूटर सेंटर संचालित है। सुबह उसके संचालक द्वारा शटर को कटा हुआ देखा गया। इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो नजारा देख हैरानी में पड़ गए।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस चौकी से चंद दूरी पर वारदात, व्यापारी नाराज
कृष्णा नगर पुलिस चौकी से चंद दूरी पर वारदात से व्यापारियों में रोष है। अरविंद्र अग्रवाल द्वारा सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं। इस घटना से साफ है कि व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। अगर, घटना का जल्द खुलासा नहीं किया गया तो वह धरना देने और बाजार को बंद करने के लिए बाध्य होंगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर को हुलिये के आधार पर तलाशा जा रहा है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। सर्किल के सभी थानों को विशेष निर्देश हैं कि वह रात्रि में बाजारों, कॉलोनियों में गश्त पर रहें।
-अभिषेक तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed