फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of rupees stolen from Bankebihari temple in Vrindavan

UP: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में चोरी... गुल्लक से पार किए लाखों रुपये, बैंककर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 07:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Apr 2025 07:25 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई। मंदिर की गुल्लक से लाखों रुपये पार कर दिए। मामले में सेवायतों ने एक बैंककर्मी को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from Bankebihari temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें मंदिर की गुल्लक से लाखों रुपये की चोरी की गई। यह घटना शनिवार को उजागर हुई जब बैंककर्मी को मंदिर में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मंदिर प्रशासन और पुलिस की तत्परता के कारण इस घटना का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर 9.50 लाख रुपये बरामद कर लिए, अभी उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Agra Accident: अज्ञात वाहन ने कुचल दिए बाइक सवार दो युवक, मौके पर ही मौत; दक्षिणी बाईपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार मंदिर में 16 दान पेटिकाएं हैं, इन्हें समय-समय पर कोर्ट के आदेश पर मंदिर के प्रबंधक की निगरानी में खुलवाया जाता है। शनिवार को भी बैंक कर्मचारी मंदिर में धनराशि गिन रहे थे। आरोपी बैंककर्मी अभिनव सक्सेना ने तीन दिनों तक मंदिर की गुल्लक से दान की राशि चुराई है। तीन दिनों से वह मंदिर की गुल्लक खोलकर दान की रकम को इकट्ठा कर रहा था। 

ये भी पढ़ें-UP: गोदाम में लगी आग...चार घंटे तक सुलगती रही तंबाकू, दहशत में रहे लोग; 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान

 
विज्ञापन

वह दो दिन मंदिर से पैसे लेकर जल्दी निकल गया। इस पर शक हुआ। मंदिर में लगे कैमरों में देखा गया तो उसकी करतूत की जानकारी हुई। बैंककर्मी ने नोटों की गड्डियों को अपनी पैंट में अंदर छिपा लिया था। इस बात की जानकारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार को हुई तो उन्होंने आरोपी बैंककर्मी को जाने से पहले ही पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

सीओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान मुरादाबाद जिले के रामपुर निवासी अभिनव सक्सेना के रूप में की है, जो एक फील्ड अफसर के पद पर तैनात था। आरोपी के पास से 500 और 200 रुपये की गड्डी बरामद हुई। मंदिर प्रबंधक ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने आज के अलावा भी पैसे चुराए हैं। 

 

पुलिस उसे लेकर रकम बरामद करने के ले लिए गई। जानकारी में आया है कि लाखों रुपये की धनराशि को तीन दिन में पार किया गया है। पुलिस ने उससे 9.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, अभी और धनराशि मिलने की बात कही जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले वृंदावन में तैनात था। वर्तमान में मथुरा शहर स्थित केनरा बैंक में कार्यरत है।

पत्नी है सीए
आरोपी बैंककर्मी अभिनव की पत्नी सीए है। उसको इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसकी समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया। वह फोन पर ही रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed