Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of rupees stolen from a truck parked on the Yamuna Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from a truck parked on the Yamuna Expressway
नौहझील। थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में आग लगने और बाद में लाखों का माल चोरी होने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में नौहझील पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्वालियर की रामपाल कॉलोनी निवासी डोली राना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में नौहझील पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उनका ट्रक छह नवम्बर को लोहे के पाइप सैटरिन को लोड करके नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा जा रहा था। दोपहर लगभग 3 बजे ट्रक नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 60 गांव चांदपुर खुर्द पर पहुंचा तो अचानक शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रक का आगे का हिस्सा केबिन, इंजन जल गया और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक उसी दिन से घटनास्थल पर माल सहित खड़ा है। 12/13 नवम्बर की रात अज्ञात चोर ट्रक के चारों टायर रिम समेत खोल कर ले गए और करीब 4–5 टन माल लोहे के पाइप भी चोरी कर ले गए। इसकी कीमत कई लाख रुपये बताई है।चोरी की सूचना एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने उन्हें दी। पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर 15 नवंबर को लिखित तहरीर बाजना पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि नौहझील पुलिस न तो रिपोर्ट दर्ज कर रही है और न ही किसी तरह की कार्रवाई करने को तैयार है। जबकि बाजना कट पर चौकी और थाना मामले को एक-दूसरे पर डाल रहे। लगातार चक्कर काटने के बाद भी जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो नुकसान से बचा जा सकता था। पुलिस के अनुसार एसएसपी के आदेश पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed