फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Ki Holi 2025 New guidelines for Laddus and Lathmaar Holi in mathura

Braj Ki Holi 2025: लड्डू और लठामार होली के लिए नई गाइडलाइन, उल्लंघन किया तो...जाएंगे जेल

Thu, 13 Feb 2025 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 01:43 PM IST
सार

होली की बात हो तो सबसे पहला नाम मथुरा-वृंदावन का आता है। यहां फूलों की होली और लठमार होली दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। इसके लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लठामार होली को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। 

 

विज्ञापन
Braj Ki Holi 2025 New guidelines for Laddus and Lathmaar Holi in mathura
लठामार होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 लड्डू व लठामार होली में लगने वाले भंडारे व संगीत कार्यक्रमों में बजने वाले डीजे पर अश्लील, फूहड़, कान फोड़ू संगीत नहीं बजेगा। किसी ने उल्लंघन किया तो जेल भेजा जाएगा। ये बातें एसडीएम नीलम श्रीवास्तव ने कहीं। वे बुधवार को थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ होली मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहीं थीं। ग्रामीणों ने गलियों में लगाए जाने वाले बैरियरों से होने वाली परेशानी का जिक्र किया।
विज्ञापन

 

एसडीएम ने कहा कि इस बार किसी स्थानीय निवासी को परेशानी नहीं होगी। उनको सिर्फ आधार कार्ड अपने पास रखना होगा। बताया कि मंदिर जाने वाले रास्ते को वन-वे किया गया है। श्रद्धालु सीढ़ियों के रास्ते मंदिर जाएंगे। दर्शन करने के बाद जयपुर मंदिर के रास्ते होकर नीचे गोवर्धन रोड पर निकाला जाएगा। नंदगांव से आने वाले हुरियारों को नई सीढ़ियों के रास्ते रसोई घर में होकर मंदिर में प्रवेश मिलेगा। हुरियारों को मंदिर में होली खेलने के बाद सिंह पौर के रास्ते रंगीली गली होकर निकाला जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में घटिया किस्म का गुलाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि कोई भी मिलावटी व घटिया किस्म की मिठाई नहीं बेचेगा। एसडीएम ने कस्बावासियों से कहा कि वे इन दो दिनों में अपने पशुओं व बुग्गियों को बाहर न निकालें। ग्रामीणों ने होली का प्रसारण एलईडी लगाकर करने व मेले का दायरा बढ़ाने की मांग की। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल, एसडीओ संजय सिंह, संजय गोस्वमी, गोकलेश कटारा, लछमन प्रसाद शर्मा, हरिओम, दिनेश खंडेलवाल, नरेश चंद, बबलू गोस्वामी, चंदर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed