फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   laddu holi celebration in barsana

बरसे लड्डू, उड़ा गुलाल, राधा-कष्ण की जय-जयकार

Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
laddu holi celebration in barsana
बरसाना में लड्डी होली के दौरान छाए गुलाल के बादल
लठामार होली खेलने के लिए इधर कान्हा की हां हुई उधर बरसाना झूम उठा। खुशी के मारे लड्डू बरसाए गए। गुलाल उड़ाया गया। राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। श्रीजी मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भी जमकर लड्डू बांटे। राधा मैया के दर्शन किए। देर शाम तक श्रद्धा का उत्सव चलता रहा।
विज्ञापन


रविवार को नंदगांव से बरसाना तक आस्था का आनंद बरसा। सुबह को बरसाना की सखियां होली का बुलावा लेकर नंदगांव पहुंचीं। होली खेलने का न्यौता दिया। न्यौता मिलने पर नंदगांव के हुरियारे उत्सव मनाने लगे। दोपहर बाद नंदगांव से पांडा बरसाना में राधारानी मंदिर पहुंचा और कहा कि होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया है। सोमवार को सभी लोग होली खेलने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बस कान्हा की हां सुनते ही बरसाना झूम उठा। घर-घर बधाइयां गूंजने लगीं। गुलाल उड़ाया जाने लगा। लड्डू बरसने लगे। श्रीजी मंदिर पर खूब गुलाल उड़ा। प्रसाद स्वरूप लड्डू को हासिल करने के लिए होड़ रही। मंदिर के लोग तो लड्डू बरसा ही रहे थे दूरदराज से पहुंचे कृष्ण भक्तों ने भी लड्डू बांटे। देर शाम तक लड्डू बरसाने का सिलसिला चला। इसके बाद मंदिर में समाज गायन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा और कृष्ण की भक्ति में लीन महिलाएं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का साक्षी बनने की बधाई दे रही थीं। यहां इतना गुलाल उड़ा कि आसमान भी रंगीन नजर आने लगा। हर कोई होली और आस्था के रंगों में सराबोर हुआ। 

आज होगी लठामार होली, लाखों लोग पहुंचेंगे
सोमवार को बरसाना में लठामार होली का आयोजन होगा। नंदगांव के हुरियारे दोपहर को बरसाना पहुंच जाएंगे। बरसाने की राधा स्वरूप हुरियारिनें इनके ऊपर लठ बरसाएंगी। नंदगांव के लोग ढाल लेकर बचाव करेंगे। पिछले साल होली देखने के लिए 10 लाख लोग पहुंचे थे। इस साल भी माना जा रहा है कि लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। मथुरा, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन के सभी होटल और गेस्ट हाउस बुक हैं। प्रशासन ने भी चौकस इंतजाम कर रखे हैं।     
 
लड्डू के लिए मच गई थी भगदड़
श्रीजी मंदिर में जब लड्डू बरसाए जा रहे थे तब भगदड़ सी मच गई थी। लड़्डू हासिल करने के लिए दौड़ रहे कई लोग तो गिर गए। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन भीड़ के दबाव में ऐसे हालात कई दफा बने। पुलिस के चौकस इंतजाम थे लेकिन भारी भीड़ के आगे ये इंतजाम नाकाफी से दिख रहे थे।


बरसाना में रात भर चलती रहीं तैयारियां
बरसाना में लठामार होली के लिए रात भर तैयारियां चलती रहीं। घर-घर में पकवान बने। बाहर रहने वाले लोग भी अपने घर आ गए हैं। सोमवार को सभी लठामार होली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed