फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   labour, on road, lockdown, police, mathura

13 थाने, रिजर्व पुलिस और पीएसी ने रोके मजदूर

Sun, 17 May 2020 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
labour, on road, lockdown, police, mathura
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग दो चौमुहां पर गुजरते मजदूर और व्यवस्था देखते एसएसपी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। न कानून का उल्लंघन न कोई अपराध। केवल अपने परिजन तथा घरौंदों तक पहुंचने की आस उनके लिए अपराध बन गई। मजदूरी करने वाले स्थान से हजारों रुपये देकर वाहन किए। पुलिस ने उन्हें रास्ते में उतार लिया और फिर न रोटी दी न पानी। यहां तक कि घर तक पहुंचने के लिए वाहन तक नहीं उपलब्ध कराए। इसका मजदूरों ने जब विरोध किया तो पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं।
विज्ञापन

उधर, खाना-पानी का इंतजाम कराने में नाकाम अधिकारी बेबस होकर सिर्फ निर्देश देते रहे। कोसीकलां मंडी और रैपुरा जाट का हरदयाल विद्यालय जैसे मजदूरों के लिए जेल बन गए थे। उन्हें रोकने के लिए चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इसके लिए कोसीकलां में कोसी थाने के अलावा शेरगढ़, छाता, महावन, मांट, गोवर्धन, बरसाना, मगोर्रा सीओ महावन के अलावा 60 रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि फरह में रैपुरा जाट पर फरह के अलावा रिफाइनरी, जमुनापार, सदर बाजार आदि थानों की पुलिस लगी थी। इसके अलावा यहां पर करीब 60 रिजर्व पुलिस और पीएसी भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन सभी प्रयास कर रहा है। बसों का इंतजाम किया जा रहा है। खाने-पानी का पर्याप्त इंतजाम है। जीएलए विवि में भी मजदूरों को ठहराने और भोजन की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मजदूरों की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही सभी मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। मजदूरों से अपील है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती जरूर की है, लेकिन मजदूरों पर लाठियां नहीं बरसाई हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती कर रही है। चोरी-छिपे अन्य प्रदेशों से यूपी में आने वाले मजदूरों पर निगाह रखी जा रही है। पकड़ में आने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed