फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मारपीट व गोली लगने से दंपती समेत तीन लोग घायल

बिजली का तार लगाने के विवाद में झगड़ा,फायरिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
मारपीट व गोली लगने से दंपती समेत तीन लोग घायल
गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : AMAR UJALA
मांट(मथुरा)। थाना मांट क्षेत्र के गांव आशागढ़ी में बुधवार शाम अजीत पक्ष के लोग विद्युत पोल पर टंगे ट्रांसफार्मर पर अपना बिजली का तार जोड़ रहे थे। इस दौरान विनोद के घर की बिजली का तार निकल जाने पर अजीत एवं विनोद पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें बीच बचाव को आई विनोद की गर्भवती पत्नी पिंकी पेट में चोट लगने से घायल हो गई। इस मामले की शिकायत विनोद ने थाना मांट में की थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए बुलाया था। गुरुवार को जब विनोद अपनी पत्नी को लेकर थाने जा रहा था तभी रास्ते मे अजीत पक्ष ने रोक लिया और समझौते को दबाव बनाने लगे। जिसमें दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर पुनः झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान अजित पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें  विनोद के चचेरे भाई राहुल के पैर में गोली लग गई। झगड़े में गोली चलने की सूचना पर मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपित पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस ने झगड़े में घायल विनोद, राहुल एवं पिंकी को मजरूह चिट्ठी देकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। इस सबंध में विनोद ने गुरुवार को दूसरे पक्ष के अजीत, सत्यवीर, शिवकुमार, पिंटू आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed