{"_id":"689b90f3fe6555e3bb0dbb27","slug":"krishna-janmotsav-one-soldier-is-in-charge-of-the-security-of-1200-devotees-mathura-news-c-369-1-mt11009-134168-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्मोत्सव: एक जवान पर 1200 श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्मोत्सव: एक जवान पर 1200 श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होली गेट को सतरंगी लाइटों से रोशन किया गया।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, हर इंतजाम पुख्ता होंगे। खुफियां एजेंसियों ने जन्माष्टमी के दिन 16 अगस्त को 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। दरअसल, तीन दिन की लगातार छुट्टी होने से इस बार अधिक भक्तों के आने के आसार हैं।
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर तक से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। एसएसपी का कहना है कि करीब चार हजार जवान पुलिस, आरएएफ, पीएसी रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं शासन स्तर से भी करीब एक हजार जवानों का फोर्स मिलेगा। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। ब्रज का यह सबसे बड़ा आयोजन है। पिछली बार 45 से 46 लाख श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने आए थे। यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस बार 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश को आने वाले प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
होटल-धर्मशालाओं की बुकिंग शुरू
15 से 17 अगस्त तक तीन दिन की लगातार छुट्टी होने से श्रद्धालुओं ने एक सप्ताह पहले ही होटल और धर्मशालाओं में बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में मथुरा-वृंदावन में देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ने वाला है। होटल-धर्मशालाओं के अलावा आश्रम, गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं से भरे रहेंगे। शहर के बड़े होटल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए 15 से 17 अगस्त तक अभी से फुल होने लगे हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रति वर्ष जन्माष्टमी पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 900 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं, जबकि 500 से अधिक आश्रम हैं। लोगों ने अभी से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।