फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   krishna janmabhoomi case plaintiff reached the court regarding Laddu Gopal

कृष्ण जन्मभूमि विवाद: कोर्ट पहुंचे लड्डू गोपाल वादी ने कहा, 'इन्हीं का केस है यही करेंगे पैरवी'

Sat, 08 Oct 2022 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Oct 2022 07:48 AM IST
सार

महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने 25 फरवरी 2021 को श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन का दावा अदालत में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट जो ईदगाह मौजूद है, वह ही असली गर्भगृह है।

विज्ञापन
krishna janmabhoomi case plaintiff reached the court regarding Laddu Gopal
कृष्ण जन्मभूमि विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्ण जन्मस्थान की जमीन को शाही ईदगाह से मुक्त कराने के लिए अदालत में दावा करने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रथम वादी ठाकुर केशवदेव शुक्रवार को लड्डू गोपाल के रूप में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पहुंचे। नो वर्क कारण कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि नौ नवंबर को तय की है। पक्षकार का कहना है कि पूरा मामला लड्डू गोपाल जी के हवाले कर दिया है। हर तारीख को लड्डू गोपाल ही अदालत आया  करेंगे।

विज्ञापन


महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने 25 फरवरी 2021 को श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन का दावा अदालत में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट जो ईदगाह मौजूद है, वह ही असली गर्भगृह है। ठाकुर केशवदेव को प्रथम वादी बनाते हुए उनके भक्तगण के तौर पर दूसरे वादी के रूप में दिनेश शर्मा स्वयं थे। चूंकि केस के प्रथम वादी ठाकुर केशवदेव स्वयं हैं, इसलिए इस केस को लड़ने के लिए अब लड्डू गोपाल ही पैरवी करेंगे। हर तारीख पर लड्डू गोपाल ही अदालत आया करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed