फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   KR PG College dominated arm wrestling.

Mathura News: आर्म रेसलिंग में केआर पीजी कॉलेज का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
KR PG College dominated arm wrestling.
आगरा में हुई आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आगरा के एसबीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुई। इसमें केआर पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि महिला वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में ऋतु, पुरुष वर्ग में 65 किलोग्राम भार वर्ग में बॉबी सैनी, 80 किलोग्राम में विवेक और 85 किलोग्राम में कृष्णा ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही 60 किलोग्राम में आनंद, महिला वर्ग में पूनम, 75 किलोग्राम में अभय ने रजत पदक जीता है। आयोजन सचिव विजय यादव, जबकि चयनकर्ता डॉ. जगदीश यादव और निर्णायक के वीरेंद्र वीरू रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वर्ण जीतने वाले बॉबी सैनी, विवेक, कृष्णा और ऋतु का अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चारों खिलाड़ी विवि की टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्णवीर चौधरी, सचिव हरदीप सिंह, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. शिव कुमार मौर्य, डॉ. कपिल कौशिक यादव, डॉ. अनिल सक्सेना, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव डॉ. डीपी शर्मा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed