{"_id":"588f85284f1c1b8a17e80dd9","slug":"kr-degree-college-won-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआर डिग्री कालेज की छात्राएं बनी हॉकी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआर डिग्री कालेज की छात्राएं बनी हॉकी चैंपियन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआर डिग्री कालेज में सोमवार को अंतरमहाविद्यालयी महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आगरा मंडल की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। केआर डिग्री कालेज ने आगरा कालेज को हराकर महिला हॉकी चैंपियन का खिताब हासिल किया।
सोमवार को आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ डॉ. यशपाल बघेल, केआर डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अजय त्यागी एवं केआर गर्ल्स कालेज की प्राचार्या डॉ. शोभा पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मार्चपास्ट और सलामी के बाद मैचों का शुभारंभ किया। सभी मैचों के बाद फाइनल मैच में केआर डिग्री कालेज और आगरा कालेज आगरा की भिड़ंत हुई। इसमें केआर डिग्री कालेज की छात्राएं विजेता रहीं।
जबकि केआर गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राएं तीसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित शिक्षकों, छात्राओं एवं दर्शकों ने मतदान करने की भी शपथ ली। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता में कृष्णा कालेज आगरा, डीएस कालेज अलीगढ़, बीडी जैन कालेज आगरा, टीकाराम कालेज अलीगढ़, बीडीके कालेज आगरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दलवीर सिंह, डॉ. रेखा चौहान, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. रागिनी अग्रवाल, डॉ. शीला पांडेय, डॉ. तनुजा अग्रवाल, डॉ. कविता कनौजिया, डॉ. निधि शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।