फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   KR College's team finished runner-up in inter-college women's handball competition

Mathura News: अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल में केआर कॉलेज की टीम बनी उपविजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
KR College's team finished runner-up in inter-college women's handball competition
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता आगरा के छलेसर कैंपस में हुई। इसमें केआर पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। दमदार प्रदर्शन के चलते चार खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि कॉलेज की टीम ने सेमीफाइनल में सेंट जॉन्स कॉलेज को 15-3 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल छलेसर कैंपस की टीम के साथ हुआ। निर्धारित 20-20 मिनट के दो हाफ के बाद दोनों टीमों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। अतिरिक्त समय में भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। ट्राई-ब्रेकर में छलेसर कैंपस ने 5-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। केआर पीजी कॉलेज को उपविजेता पर संतोष करना पड़ा। बताया कि केआर कॉलेज वर्ष 2017 से 2025 तक लगातार 8 बार विजेता रहा है।
विज्ञापन

टीम की चार खिलाड़ियों खुशी राजपूत, संजना, प्रिया धनकर एवं सोनिया सचिन का चयन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ी 17 मार्च को शिमला में होने वाली नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, क्रीड़ा समिति के डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. विजय आनंद, डॉ. शिव कुमार मौर्य, डॉ. शिव कुमार, डॉ. यदुराज सिंह यादव, डॉ. धीरज चौधरी, डॉ. पीपी सिंह एवं डॉ. योगेंद्र पूनिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed