{"_id":"63937149f7dc2a0a9968d7ca","slug":"kr-college-captures-handball-competition-mathura-news-mtr5266700145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हैंडबॉल प्रतियोगिता पर केआर कॉलेज का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हैंडबॉल प्रतियोगिता पर केआर कॉलेज का कब्जा
विज्ञापन
मथुरा। अंतर महाविद्यालय बॉयज हैंडबॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद शुक्रवार को केआर पीजी कॉलेज की टीम ने अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता पर भी कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबला आरबीएस आगरा और केआर कॉलेज के बीच हुआ।
एक दिन पहले ही केआर पीजी कॉलेज में आयोजित हो रही अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) पर केआर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की थी। इस कामयाबी के दूसरे दिन महिला प्रतियोगिता पर भी केआर कॉलेज की टीम ने कब्जा ली। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इसमें आरबीएस कॉलेज, केआर गर्ल्स कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, आरसीए गर्ल्स कॉलेज मथुरा, आनंद कॉलेज आगरा, जलेसर कैंपस, आगरा कॉलेज आगरा की टीम शामिल रहीं।
विज्ञापन
फाइनल मैच केआर कॉलेज और आरबीएस के मध्य खेला गया, जिसमें केआर कॉलेज विजेता रही। टीम में रेनू, पूनम, वैष्णवी, पूजा और भावना ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की ट्रॉफी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार अग्रवाल ने प्रदान की। विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ. कुलवंत सिंह बग्गा, रेनू दास, डॉक्टर सिंधुजा, महेश दिव्यांशी यादव, शुभदा चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद