फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Knocked the door of the court to remove Idgah

Mathura News: ईदगाह को हटाने के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा

Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Knocked the door of the court to remove Idgah
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए अब योगेश्वर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट ने ईदगाह को हटाने संबंधी दावा पेश किया है। यह दावा श्री कृष्ण लला विराजमान जन्मस्थान की ओर से कौशल किशोर ठाकुर उर्फ कौशल सिंह तोमर व ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया, जिसे सुनवाई के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत में भेजा गया है। पक्षकारगण ने 23 पेज की दावे में कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को पेश करते बताया है कि श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, कटरा केशवदेव का मूल ढांचा एक अष्टभुजिय चबूतरे पर खड़ा था, जो कि मूल मंदिर का एक भाग था। इसका विवरण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रथम निदेशक मेजर जनरल अलेक्जेंडर कर्निंघम ने अपनी पुस्तक में दिया है। फ्रेंच यात्री जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर ने सन 1630-68 के बीच की 6 बार की भारत यात्रा के दौरान मंदिर की विशालकायता और मंदिर निर्माण में लगे पत्थर और उनमें मौजूद काले रंग के विग्रहों की भी जानकारी दी है। दावे में कहा गया है कि मंदिर की आकृति-बनावट तथा निर्माण में उपयोग की गई सामग्री ईदगाह की निर्माण सामग्री से मेल खाती है। इससे साबित होता है ईदगाह श्री कृष्ण जन्मस्थान का मूल ढांचा है। औरंगजेब ने मूर्तियों व अन्य कलाकृतियों को नष्ट कर मंदिर पर अवैध कब्जा कर मस्जिद का रूप दिया था। वर्ष 1920 में इस शाही ईदगाह की इमारत को संरक्षित किया गया। दावे में ओरछा के राजा वीर बुंदेला द्वारा निर्मित मंदिर की भी जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण की जन्म से लेकर तिरोधान तक की पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन


कौन है वादी-प्रतिवादीगण
श्री कृष्ण लला विराजमान जन्मस्थान की ओर से कौशल किशोर ठाकुर उर्फ कौशल सिंह तोमर के अलावा योगेश्वर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट, क्षत्रिय शक्ति पीठ विकास ट्रस्ट, अजय प्रताप सिंह एडवोकेट अध्यक्ष योगेश्वर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट तथा आनजंय कुमार सिंह वादी हैं, जबकि प्रतिवादीगणों में सुन्नी सेेंट्रल वक्फ बोर्ड, मेनेजमेंट कमेटी शाही ईदगाह ट्रस्ट, श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान हैं।
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्मस्थान मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने प्रार्थन पत्र वापस लिया
श्री कृष्ण जन्मस्थान मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बुधवार को जिला जज की अदालत में दिया गया रिवीजन प्रार्थना पत्र वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि पहले ऐसा लग रहा था कि अदालत द्वारा अमीन रिपोर्ट पर वादकारी को सुना नहीं जाएगा, जिसके चलते उन्होंने रिवीजन प्रार्थना पत्र लगाया था परंतु अब उनका पक्ष सुन लिया गया है। इसलिए रिवीजन प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शैलेन्द्र सिंह ने खारिज वाद में लगाया प्रार्थना पत्र
लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने अपने खारिज वाद में बीमारी संबंधी प्रार्थना पत्र देकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पुन: सुनवाई की मांग की है। अदालत ने इसके लिए 12 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed