{"_id":"64b6e655a17d7ed8f801b3f5","slug":"kishore-created-the-story-of-kidnapping-after-the-bicycle-was-stolen-mathura-news-c-160-1-sagr1034-347-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: साइकिल चोरी होने पर किशोर ने रची अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: साइकिल चोरी होने पर किशोर ने रची अपहरण की कहानी
विज्ञापन
कोसीकलां। बाजार सामान लेने गए किशोर की साइकिल चोरी हो गई। परिजन की डांट के डर से अपहरण की कहानी रच दी, इससे परेशान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कुछ नहीं मिला। किशोर से कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
बल्देव गंज निवासी पवन अग्रवाल का 12 साल का पुत्र गोपाल अग्रवाल सातवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह सामान लेने बल्देवगंज स्थित सरकारी स्कूल के पास गया था। वहां उसकी साइकिल चोरी हो गई। परिजन की डांट से बचने के लिए गोपाल ने चार अपहरणकर्ताओं द्वारा उसको कार में ले जाने की सूचना दी। बताया कि अपहरणकर्ताओं ने रुमाल सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और पीछे की सीट पर लिटा दिया।
जब उसकी आंख खुली तो उसने कार को नंदगांव रोड पर पुल के समीप रुका देखा तो भाग निकला। गोपाल के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। गोपाल का कहना था कि साइकिल को कार सवार ले गए। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों खंगालना शुरू कर दिए। कुछ नहीं मिला तो गोपाल से पूछताछ कीए उसने सब कुछ बता दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि परिजन की डांट से बचने के लिए किशोर ने यह सब किया। उसे समझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर स्थित कृष्णा नगर कालोनी में रहने वाले एक छात्र को स्कूल में शिक्षक द्धारा कराई जा रही पढ़ाई समझ में नहीं आ रही थी। छात्र घर से स्कूल जाने की कहकर निकल जाता और स्कूल नही पहंच रहा था। आठ दिन से स्कूल नही पहुंचने की खबर परिजनों को मिली। परिजन छात्र को थाने लेकर पुलिस से डांट लगवाने को पहुुंचे। वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने परिजनों एवं छात्र से बातचीत कर समझाया, जब जाकर मामला शांत हुआ।