फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kisan sabha target modi at agitation

पूंजीपतियों के हित साधने में लगे हैं मोदी: अंजान

Sat, 31 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल कु मार अंजान ने कहा है कि केन्द्र सरकार उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की जमीनों को पूंजीपतियों को देकर उन पर उद्योग लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन


अंजान शुक्रवार को डीएम कंपाउंड में धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर को किसान सभा की सैकड़ों महिलाएं और किसान टैंक चौराहे पर इकट्ठा हुए और रैली के रूप में केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कंपाउंड पहुंचे।
विज्ञापन


सभा के महासचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान ने साथियोें संग वर्ष 2013 में बनाए गए भूमि अधिग्रहण कानून की प्रतियां जलाईं। कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसान विरोधी कानून बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता छीतर सिंह ने कहा कि किसानों की जमीनों को पूंजीपतियों को देने पर सरकार उतारू है। 2013 में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर सरकार किसानों की जमीन छीन रही है। मोदी सरकार आते ही किसानों को गेहूं पर बोनस राशि बंद हो गई। यूरिया के लिए मारामारी मची है, नहर और बंबे सूखे पड़े हैं।


राधा चौधरी, थान सिंह एडवोकेट, राजेश पहलवान, पूरन पहलवान, पूरनमल शर्मा, जगदीश शर्मा, रामबाबू, शीला, सतीश आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन बच्चू सिंह ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed