{"_id":"67b63180f0f0f44987049347","slug":"kiran-choudhary-had-bought-land-with-naujheel-block-chief-deed-went-viral-mathura-news-c-369-1-sagr1038-125452-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किरन चौधरी ने नौहझील ब्लॉक प्रमुख के साथ खरीदी थी जमीन, बैनामा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किरन चौधरी ने नौहझील ब्लॉक प्रमुख के साथ खरीदी थी जमीन, बैनामा वायरल
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बैनामे की प्रति
- फोटो : mathura
मथुरा। रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार हुई डीपीआरओ किरन चौधरी की संपत्तियों की विजिलेंस जांच कर रही है। इसी बीच मांट तहसील के पानीगांव में जमीन खरीदने का मामला भी सामने आया था। बुधवार देर रात इस जमीन के बैनामे की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये बैनामा केवल किरन चौधरी के नाम ही नहीं बल्कि नौहझील की ब्लॉक प्रमुख और विधायक मांट राजेश चौधरी की पत्नी सुमन चौधरी के नाम संयुक्त रूप से हुआ था। बैनामे की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
4 फरवरी को विजिलेंस लखनऊ की टीम ने मथुरा की डीपीआरओ को 70 हजार रुपये लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच विजिलेंस आगरा की टीम कर रही है। टीम किरन चौधरी द्वारा खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। इसमें सीतापुर, अयोध्या और मथुरा में खरीदी गई जमीनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी बीच मांट तहसील के पानीगांव में जमीन खरीदने का मामला भी चर्चा में आया था।
विजिलेंस इसकी तह तक जाती इससे पहले ही बुधवार रात को इस जमीन की खरीद का बैनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बैनामा वायरल हुआ तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पानीगांव स्थित जमीन किरन चौधरी ने अकेले नहीं खरीदे थी। ये जमीन उन्होंने नौहझील से ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी के साथ संयुक्त रूप से खरीदी थी। बाकायदा एक ही बैनामे में सह क्रेता के रूप में दोनों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ से नहीं कोई संबंध, कृषि योग्य है खरीदी गई जमीन
मामले में नौहझील ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी से जब बात की गई तो उन्होंने डीपीआरओ से किसी भी प्रकार के संबंध से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पानीगांव में एक कृषि योग्य भूमि खरीदी थी। इसी भूमि में से किरन चौधरी ने भी एक हिस्सा खरीदा था। इसीलिए ये बैनामा एक साथ हुआ था। इस भूमि की कीमत बहुत कम है और किसी मुख्य मार्ग पर भी स्थित नहीं है।