फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Khadar's land in Vrindavan cheated by showing it as a plot

Mathura News: वृंदावन में खादर की जमीन को प्लॉट दिखाकर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khadar's land in Vrindavan cheated by showing it as a plot
वृंदावन (मथुरा)। यमुना किनारे की खादर की जमीन को आवासीय प्लॉट दिखाकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बिक्री के लिए टेंट लगाकर लोगों से एडवांस भी लिया और पहले आओ लाभ पाओ का लालच दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम, एमवीडीए अधिकारियों, नगर निगम और पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो, टेंट का सामान और लैपटाॅप कब्जे में लिया है। मामला रविवार का है।
विज्ञापन

दिल्ली के आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट कंपनी के लोगों ने दिल्ली-एनसीआर में होर्डिंग आदि लगाकर वृंदावन के देवरहा बाबा घाट कुंभ मेला क्षेत्र के पास अच्छे और सस्ते दामों में प्लॉट देने का ऑफर दिया। कंपनी ने विज्ञापन में वृंदावन नगर बसाने का प्रचार सोशल मीडिया पर चलाया। इसके लालच में आकर सैकड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2100 रुपये तक जमा करा दिए। प्रचार में कंपनी के लोगों ने 30 अप्रैल को वृंदावन में प्लॉट की बुकिंग का एलान किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कंपनी के लोगों ने वृंदावन के देवरहा बाबा घाट के पास कैंप लगाया। इसकी जानकारी पर दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के सैकड़ों लोग यहां आ गए और उन्होंने 2100 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया और चले गए। शाम को इस मामले की शिकायत वृंदावन के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कर दी। इस पर एडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, सीओ सदर प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। इन्हें देखखर आरोपी इमरान साथियों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

पानीगांव खादर की जमीन पर प्लाॅट देने की सूचना पर जब पहुंचे तो आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड का मालिक इमरान मौके से भाग गया। यह जमीन खादर के साथ डूब क्षेत्र है। यहां प्लाॅटिंग हो ही नहीं सकती। फिर भी कुछ लोग फर्जी तरीके से जमीन पर प्लाॅट काटकर बेचने का प्रयास कर रहे थे।
- इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम मांट

अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed