फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Keoladeo National Park buzzing with tourists

Mathura News: पर्यटकों से गुलजार हुआ केवलादेव नेशनल पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Keoladeo National Park buzzing with tourists
भरतपुर। विश्व विख्यात केवलादेव नेशनल पार्क इन दिनों परिंदों और पर्यटकों से गुलजार है। शीतकालीन सीजन में नेशनल पार्क की रौनक देखते ही बन रही है। सर्दी में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह से ही पक्षी प्रेमी आना शुरू हो जाते हैं। देर शाम तक जंगल में चहल-पहल जारी रहती है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को नेशनल पार्क आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

गत सितंबर माह से ही पर्यटकों का नेशनल पार्क में आना शुरू हो गया था लेकिन अब सर्दी बढ़ने के साथ इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक करीब 30 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे हैं। पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि करीब 370 से अधिक प्रजातियों के देशी-विदेशी परिंदे हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के बाद केवलादेव नेशनल पार्क पहुंचे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले 2 साल कोरोना महामारी की वजह से केवलादेव नेशनल पार्क में पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गया था। अब जब कोरोना महामारी से मुक्ति मिली है तो एक बार फिर से पार्क की रौनक लौट आई है।अब न तो परिंदों और न ही पर्यटकों की यहां कोई कमी नजर आ रही है। इस बार हुई बरसात और चंबल व पांचना बांध के पानी ने यहां की झीलें लबालब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed