फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kejriwal is like ramvriksh

रामवृक्ष जैसे हैं केजरीवाल: मनोज तिवारी

Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
kejriwal is like ramvriksh
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद, अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना मथुरा जवाहर बाग हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव से की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को गाली देना और संविधान को तोड़ना केजरीवाल का भी काम है। ऐसे में उनके और रामवृक्ष के बीच क्या अंतर रह जाता है।
विज्ञापन


सांसद मनोज तिवारी वरदराज कुंज बड़ा खटला में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महासम्प्रोक्षण महोत्सव में शामिल होने आए थे। सोमवार को वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सफलता का खामियाजा वहां की जनता कई वर्षों तक भुगतेेगी। केजरीवाल में न शासन चलाने के गुण हैं और न ही जनता की समस्या को दूर करने की उनकी नीयत है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि आप के लोग और अरविंद केजरीवाल संवैधानिक ढांचे को ध्वस्त कर देश में अफरा-तफरी पैदा करना चाहते हैं। लोगों को हर चीज फ्री में देने की बात करते हैं। देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को गाली देते हैं। संविधान को तोड़ते रहते हैं। यही तो जवाहर बाग हिंसा का सूत्रधार रामवृक्ष करता था। ऐसे में केजरीवाल और रामवृक्ष यादव में क्या अंतर रह गया। अरविंद केजरीवाल के साथी अरबन नक्सली की भूमिका में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। जांच होनी चाहिए कि उनके पीछे कोई विदेशी शक्ति तो काम नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्रदान करेगी। यूपी में गुंडाराज, परिवारवाद और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए जनता को भाजपा को वोट देना होगा। यूपी में स्टार प्रचारक की भूमिका पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा मान्य होगा। 


उन्होंने बिहार के हालात भी खराब बताए। कहा कि वहां की सरकार फेल हो गई है। आने वाली फिल्मों के प्रश्न पर मनोज तिवारी ने बताया कि 22 अगस्त को उनकी फिल्म ‘यादव पान भंडार’ रिलीज हो रही है। यह फिल्म यूपी में पूर्वांचल संस्कृति पर बनी है। इसके बाद ‘आखिरी पलायन’ भी आने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed