फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kathak dancer Dr. Yasmin Singh gave wonderful performance with her group at Panchjanya Auditorium In Mathura

Janmashtami 2024: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, प्रख्यात कथक नृत्यांगना की प्रस्तुति देख झूमे दर्शक

Mon, 26 Aug 2024 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रख्यात कथक नृत्यांगना की द डिवाइन कृष्णा थीम पर प्रस्तुति देख दर्शक झूम उठे। 

विज्ञापन
Kathak dancer Dr. Yasmin Singh gave wonderful performance with her group at Panchjanya Auditorium In Mathura
प्रख्यात कथक नृत्यांगना की प्रस्तुति देख झूमे दर्शक - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ यास्मीन सिंह ने समूह के साथ पांचजन्य प्रेक्षागृह में द डिवाइन कृष्णा थीम पर शानदार प्रस्तुति दी। समूह की प्रस्तुति देखकर प्रेक्षागृह में मौजूद सभी दर्शक झूम उठे।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पांचजन्य प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

स्थानीय कलाकारों के बाद प्रख्यात नृत्यांगना डॉ यास्मीन सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। कथक नृत्य के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया कि कैसे चीर हरण के वक्त कान्हा ने द्रोपदी की सहायता की थी। 
विज्ञापन


दल ने रायगढ़ राजघराने के राजा चक्रधर सिंह द्वारा रचित ठुमरी चंद्रबदनी का भी प्रदर्शन किया। डॉ यास्मीन सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं। कालिया मर्दन के समय भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग के फन पर ता..ता थैया किया था। तभी से कथक नृत्य की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ यास्मीन सिंह की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों की आवाज से गूंजता रहा। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन कर सभी का आभार जताया। इस मौके पर श्रीयनका माली, माया डहरिया, विश्वजीत, प्रोसेनजीत, संदीप सरकार, अभिशिक्ता, संगीता, सायानी आदि कलाकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed