फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   karvachauth by video conferencing in mathura

साजन मेरा उस पार है...

Wed, 19 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
karvachauth by video conferencing in mathura
करवाचौथ
जिले की महिला अफसर भी करवाचौथ की तैयारियों में जुटी हैं। नौकरी के चलते पति दूर भले हों  लेकिन त्योहार की तैयारी जोरों से की जा रही है। इसी क्रम में पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रहीं आईएएस पत्नी ने चांद के साथ अपने आईएफएस पति का दीदार वीडियो कांफ्रेंसिंग से करने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


जिले में एसडीएम सदर के पद पर तैनात आईएएस चांदनी सिंह के पति तनिष्क शर्मा भारतीय विदेश सेवा में अफसर हैं और वर्तमान में जापान में उनकी तैनाती है। आईएएस चांदनी सिंह ने बताया कि वे इस बार पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसे लेकर काफी उत्साह है। त्योहार के लिए उन्होंने जमकर खरीदारी भी की है। पति आईएफएस तनिष्क शर्मा भी जापान से ही उन्हें इस कार्य में पूरा सहयोग दे रहे हैं। आईएएस चांदनी सिंह के अनुसार पहली करवाचौथ पर वह अपने पति का दीदार वीडियो कान्फ्रेसिंग से करेंगी। 
विज्ञापन


वहीं एसडीएम महावन के पद पर तैनात गरिमा सिंह के पति मथुरा में ही वाणिज्य कर विभाग में अधिकारी हैं। एसडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि करवाचौथ को लेकर काफी उत्साह है लेकिन कार्य के चलते खरीदारी के लिए समय कम ही मिल पाता हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार की खरीदारी का दायित्व उनके पति संभाले हुए हैं। एसडीएम गरिमा सिंह के अनुसार वे करवा चौथ पर पति की पसंद की हुई साड़ी पहनेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बजकर 48 मिनट पर दिखेगा चांद
आज करवाचौथ का त्योहार है। पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी और चांद देखने के बाद ही जल ग्रहण करेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार बुधवार को रात आठ बजकर 48 मिनट पर चांद दिखाई होगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि में बैठकर पत्नी रोहिणी के साथ दर्शन देंगे। किंवदंती है कि द्वापर युग में द्रोपदी ने अपने पांडव पतियों की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इसके चलते उन्हें हस्तिनापुर का राज मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed