फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Karsevaks honored in Ramotsav

Mathura News: रामोत्सव में कारसेवकों का किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Karsevaks honored in Ramotsav
मथुरा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दीनदयाल नगर सिविल लाइंस द्वारा रामोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। इसके साथ ही कार सेवकों को सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ और शाम को महाआरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर कार्यवाह विजय बंटा अग्रवाल ने कहा कि हम एक समृद्धि भरे भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जहां सभी धर्म, जाति और विभिन्न संस्कृतियों के लोगों का समानता से रहने का अवसर मिलेगा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने राम जन्म भूमि के आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मंदिर बनाने का वादा किया था, जो आज पूरा हो गया है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने अबकी बार 400 पार का आह्वान किया। तपेश भारद्वाज ने कहां कि राम मंदिर का निर्माण, नहीं सिर्फ एक भव्य धर्म स्थल की स्थापना नहीं है, बल्कि यह समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर है। इससे पहले मुख्य अतिथि केशवदेव गोड़ीयमठ के नरसिंह महाराज, महानगर कार्यवाह विजय बंटा, दीनदयाल नगर संघचालक ब्रजेश, न्यास अध्यक्ष संस्कृत भारती ओम प्रकाश बंसल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विरेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष उतर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड रविकांत गर्ग, मुकेश खंडेलवाल, ने श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आलोक मंगला, लोकेश निषाद, माधव उपमन्यु, गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed