फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Karnaval episode: Happiness returned after seeing the wedding procession on the doorstep

करनावल प्रकरण : चौखट पर बरात देख लौटी खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Karnaval episode: Happiness returned after seeing the wedding procession on the doorstep
शादी समारोह में मौजूद राज्य मंत्री व विधायक व अन्य।
मथुरा। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात करनावल गांव में पीड़ित बेटियों की चौखट पर बरात पहुंची। बैंडबाजों की गूंज सुनकर परिवार में हर्ष और बेटियों के मायूस चेहरों पर खुशी लौटी। दोनों बेटियों का धूमधाम से विवाह हुआ। शादी समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ भाजपा पदाधिकारी और कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया भी शामिल हुए। उन्होंने बतौर कन्यादान एक लाख रुपये दिए। वहीं राज्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन


दरअसल, 21 फरवरी को करनावल में अनुसूचित जाति की दो बेटियों की बरात लौट गई थी। गांव के ही दबंगों ने बरात के साथ दुल्हनों से भी मारपीट की थी। इस वजह से बिना दुल्हनों के ही बरात से लौट गई थी। फिर बेटियों के साथ परिवार के चेहरे पर भी मायूसी छा गई थी, शुक्रवार एक बार फिर सभी के चेहरों पर खुशी नजर आई। देर रात सदरबाजार थाना क्षेत्र के माधोपुर से दो सगे भाई बरात लेकर करनावल पहुंचे। यहां पूरी धूमधाम से दोनों बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


एक पखवाड़े से सूने पड़े आंगन में जहां ढोलक की थाप गूंजती रही तो वहीं बरातियों के स्वागत के लिए शामियाना भी तैयार रहा। दूसरी ओर, सत्ता पक्ष के साथ ही कांग्रेस भगवान सिंह वर्मा, मुकेश धनगर, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी करनावल पहुंचे। दोनों बेटियों के विवाह के साक्षी बने। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक यादव भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बेटियों के कन्यादान में पर 21 हजार रुपये दिए। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने दोनों बेटियों से वीडियो कॉल पर बात की और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन ने राज्यमंत्री से दामादों को नौकरी दिलाने की मांग की

राज्य मंत्री असीम अरुण ने शादी समारोह के पंडाल में रखी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ पीड़ित परिजन से हालचाल जाना और बेटियों के सुनहरे भविष्य की कामना की। परिवार वालों ने दो लाइसेंस और दोनों दामाद की नौकरी की मांग की है। इस पर राज्य मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कहा कि मांगों को पूरा किया जाएगा।


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रिफाइनरी थाना सोनू कुमार ने बताया है कि करनावल गांव में तीन थानों का फोर्स लगाया। इसमें फरह, रिफाइनरी और हाईवे थाने के पुलिसकर्मी शामिल हैं। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए तीनों थानों से करीब 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी गांव में तैनात किए गए। सकुशल शादी संपन्न होने के बाद ही पुलिसकर्मी वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed