फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha Makhan Millennium Senior Team Wins Under-15 Football Tournament

Mathura News: कान्हा माखन मिलेनियम सीनियर टीम ने जीता अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanha Makhan Millennium Senior Team Wins Under-15 Football Tournament
मथुरा। गौरीशंकर स्पोर्ट्स एकेडमी एवं जिला फुटबॉल संघ मथुरा के तत्वावधान में कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल ओमेक्स सिटी वृंदावन में एक दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसमें जिले की छह टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इनमें कान्हा माखन पब्लिक स्कूल जय गुरुदेव, यूथ फुटबॉल क्लब, एसएमएस एफसी, कान्हा माखन मिलेनियम जूनियर, कान्हा माखन मिलेनियम सीनियर और मैनचेस्टर क्लब शामिल रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल के डायरेक्टर ललित अग्रवाल, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह तथा ओलंपिक संघ के महेंद्र राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में यूथ फुटबॉल क्लब ने कान्हा माखन जय गुरुदेव शाखा को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में कान्हा माखन मिलेनियम ने मैनचेस्टर क्लब को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में यूथ क्लब ने कान्हा माखन जूनियर टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कान्हा माखन मिलेनियम सीनियर टीम ने एसएमएस एफसी को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बीच कान्हा माखन मिलेनियम सीनियर टीम ने यूथ एफसी को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय, आर्मी स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. योगेंद्र पूनिया, डॉ. सोनू जाटव, संयुक्त सचिव बलभद्र सिंह एवं रणजी खिलाड़ी जगदीश अग्रवाल ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं गौरीशंकर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय सैनी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। निर्णायक की भूमिका में हर्ष गुप्ता, विक्रम कुमार, विशाल शर्मा, मयूर, रोहित नेगी, सोमेश खरे, तनुज, प्रिया धनकर एवं प्रीति वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed