{"_id":"641610efbfb5b5952902aac5","slug":"kalpataru-directors-bail-rejected-in-two-more-cases-mathura-news-c-29-1-mtr1007-41681-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कल्पतरु फाइनेंस कंपनी की डायरेक्टर रीता सिंह की नहीं कम हुई मुश्किलें, दो और मामलों में जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कल्पतरु फाइनेंस कंपनी की डायरेक्टर रीता सिंह की नहीं कम हुई मुश्किलें, दो और मामलों में जमानत खारिज
Sun, 19 Mar 2023 08:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:23 AM IST
सार
कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की कोरान काल में मौत के बाद कंपनी में दूसरे नंबर पर डायरेक्टर के तौर पर रही उसके भाई की पत्नी रीता सिंह पर भी धोखाधड़ी के 46 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में जनता की खून पसीने की कमाई को धोखाधड़ी कर हड़पने के मामले में कल्पतरु फाइनेंस कंपनी के संचालक जय कृष्ण राणा के भाई त्रिभुवन सिंह की पत्नी डायरेक्टर रीता सिंह की दो अन्य मामलों में भी अदालत ने जमानत खारिज कर दीं। उस पर अदालत में 46 केस हैं, जिनमें से 16 मार्च को सात मामले में अदालत जमानत खारिज कर चुकी है। वह जेल में बंद है तथा अपर जिला जज तृतीय की अदालत ने जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिए हैं।
कल्पतरु फाइनेंस कंपनी के संचालक जय कृष्ण सिंह राणा के ऊपर धोखाधड़ी के दर्जनों मामले चल रहे हैं। उसकी कोरोना काल में मौत की पुष्टि पुलिस ने की थी। इन्हीं मामलों में उसके भाई की पत्नी भी नामजद है। जिनकी सुनवाई अपर जिला जज तृतीय संतोष कुमार तृतीय की अदालत में चल रही है। इधर, एडीजीसी भीष्म दत्त सिंह तोमर ने बताया कि वादी विशन स्वरूप थाना रिफाइनरी तथा रामशरण गौतम थाना सदर बाजार के मामले में अदालत ने शनिवार को जमानत खारिज कर दी है।