फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kakori Train Action Centenary Festival celebrated, Prabhatpheri taken out

Mathura News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया, प्रभातफेरी निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kakori Train Action Centenary Festival celebrated, Prabhatpheri taken out
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में लगी प्रदर्शनी को देखते महापौर व विधायक।  - फोटो : mathura
मथुरा। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया। महापौर विनोद अग्रवाल और विधायक पूरन प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी को लाइव सुना।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलाई, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। भारतीय संस्कृति हमें राष्ट्र के प्रति प्रेम करना सिखाती है। भावी पीढ़ी को इससे सीख लेनी चाहिए। सीडीओ मनीष मीना ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भी 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। सभी दुकानों, मकानों, आश्रमों, होटलों, रेस्टोरेंटों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंपों, थानों, चौकियों, कोतवालियों, सामाजिक संस्थाओं सहित सभी कार्यालयों में तिरंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय और डीआईओ प्रशांत कुमार सुचारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed