Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kajal and Payal Defeat Their Respective Opponents

Mathura News: काजल और पायल ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को दी पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kajal and Payal Defeat Their Respective Opponents
मथुरा। बनारस में चल रही अंडर-20 पुरुष एवं महिला प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में काजल चौधरी और पायल चाहर ने स्वर्ण पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। 2 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता में दोनों महिला पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के टीम मैनेजर पवन कुमार गोला ने बताया कि 57 किलोग्राम भार वर्ग में उतरी काजल चौधरी ने अपने सभी मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक कर सभी प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पराजित किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसी तरह पायल चाहर 60 किलोग्राम भार वर्ग ने भी अपने वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान, नागेंद्र पहलवान, शिव सिंह पहलवान, विनोद यादव, राहुल ठाकुर ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed