फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kailash head of Pardhi gang  Police had announced a reward of Rs 1 lakh caught him in an encounter

UP: कौन है पारदी गैंग का मुखिया कैलाश...पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम, मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 18 Jan 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 12:01 PM IST
सार

पुलिस और एसटीएफ ने पारदी गैंग के मुखिया और एक लाख के इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली लगने से वो घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। 
 

विज्ञापन
Kailash head of Pardhi gang  Police had announced a reward of Rs 1 lakh caught him in an encounter
मुठभेड़ में घायल पारदी गैंग का इनामी बदमाश कैलाश पारदी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे पुलिस और एसटीएफ नोएडा यूनिट ने बृहस्पतिवार की रात भरतपुर रोड पर मुठभेड़ में पारदी गैंग के एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर हुई डकैती में वांछित चल रहा था। गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि 28 जून 2023 की रात को कन्नौज की शहर कोतवाली के युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी उर्फ विम्मू के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात हुई थी। वारदात को पारदी गैंग के नौ सदस्यों अंजाम दिया था। गैंग यहां से लाइसेंसी पिस्टल, नौ लाख रुपये की नकदी और आभूषण ले गए। पुलिस ने पूर्व में गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


जबकि एक लाख के इनामी मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर, थाना पिपरई के गांव मुंडरा निवासी कैलाश पारदी फरार चल रहा था। एडीजी जोन कानपुर ने अभियुक्त पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में एसटीएफ नोएडा यूनिट लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात को एसटीएफ को अभियुक्त की हाईवे थाना क्षेत्र में लोकेशन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को अवगत कराया। एसएसपी ने तत्काल हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही को एसटीएफ के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे भरतपुर रोड पर अडूकी मोड़ के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा-कारतूस तथा 1265 रुपये बरामद हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed