{"_id":"577d4e2a4f1c1b6f0c7fb76c","slug":"kadamb-tree-plantation-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदंब से महकेगी गिरिराज तलहटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदंब से महकेगी गिरिराज तलहटी
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म और आस्था से जुड़ी गिरिराज तलहटी अब कदंब की खुशबू से महकेगी। गोवर्धन परिक्रमा में ये कृष्णकालीन पौधे रोपने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई है।
ब्रज में प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन हर क्षेत्र को कृष्णकालीन लुक देने की तैयारी में है। इसके लिए पौधरोपण अभियान के तहत कृष्ण कालीन पौधों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह प्रयास खासकर उन क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इसमें प्रमुख रूप से गोवर्धन वन क्षेत्र शामिल है। अगले सप्ताह से गोवर्धन पर्वत और परिक्रमा मार्ग में कदंब और तमाल के पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग सोमवार को कदंब के करीब दो हजार पौधे और तमाल के 100 पौधे लगाने जा रहा है। इसके बाद भी यह संख्या इस क्षेत्र में और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
बांकेबिहारी के बाद गिरिराजजी
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलाओं से जुड़ी ब्रजभूमि में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाद सर्वाधिक श्रद्धालु गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आ रहे हैं।
एमवीडीए भी कर रहा पौधरोपण
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में वन विभाग के अलावा कृष्णकालीन पौधे लगवाने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण भी आगे आ रहा है। एमवीडीए ने यहां इस कड़ी में पारिजात के पौधे लगवाए हैं। बरसात के मौसम में कदंब के पौधे लगवाने की तैयारी है। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट नर्सरी में कदंब के पौधों की तलाश की जा रही है।
कदंब के वृक्ष का उल्लेख श्रीकृष्ण की लीलाओं में है। इस दृष्टि से श्रीकृष्ण की लीलास्थली मेें कदंब के वृक्षों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धा के एक बडे़ केंद्र के रूप में उभरकर आ रहे गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में इन पौधों को बहुतायत में लगाने का निर्णय लिया गया है।
- एसके शुक्ला
डीएफओ, मथुरा