{"_id":"5dc97bac8ebc3e5b39797f23","slug":"kabootarabaaj-pakada-mathura-news-agr4147155115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में 97 कबूतर ले जाते युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में 97 कबूतर ले जाते युवक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल मेल में 97 कबूतर लेकर जा रहे युवक को जीआरपी ने टीटीई की सूचना पर पकड़ लिया। युवक से बरामद कबूतरों को जीआरपी ने वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया।
सोमवार सुबह 9:30 बजे कोसीकलां में गोल्डन टेंपल मेल के एस-1 कोच में टीटीई अमित कुमार चेकिंग कर रहे थे। सीट नंबर एक के नीचे तीन बक्सों में उन्हें कबूतर दिखाई दिए, जिन्हें बिजनौर निवासी मोहम्मद रहीस लेकर जा रहा था। टीटीई ने इसकी सूचना मथुरा जीआरपी को दी।
सुबह 10 बजे ट्रेन के मथुरा रुकने पर कबूतर सहित रहीस को उतार लिया और थाने ले आए। जीआरपी ने डीएफओ को इसकी सूचना दी। सूचना पर डीएफओ की टीम मथुरा जंक्शन पहुंच गई। जीआरपी ने कबूतरों को टीम को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में हाल निवासी मलाड़ कॉलोनी गेट नंबर सात मुंबई के रहीस ने बताया कि वह कबूतरों को सहारनपुर से लेकर मलाड़ मुंबई जा रहा था। वहां दरगाह में कबूतरों को छोड़ना था। बरामद कबूतरों को पालतू बताया।