{"_id":"5dd2b08f8ebc3e5495361b3e","slug":"kaary-bahishkaar-mathura-news-agr4158472191","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के विरोध में बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के विरोध में बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
मथुरा। कैंट डिस्ट्रिक्ट बिजली घर पर प्रदर्शन करते विद्युत अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिजली कर्मियों की भविष्य निधि में 2268 करोड़ के घोटाले के विरोध में बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने दफ्तरों के ताले भी नहीं खोलने दिए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से बिजलीघरों व कार्यालयों पर पुलिस तैनात रही।
बिजली कर्मियों की भविष्य निधि की 2268 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में पूर्व घोषित कार्य बहिष्कार में शामिल होने के लिए कैंट स्थित बिजली कार्यालय पर राया, मांट, बलदेव, छाता, चौमुहां, फरह, औरंगाबाद, कृष्णानगर, वृंदावन, मसानी, यमुनापार, कोसीकलां, नौहझील, बाजना व अन्य इलाकों में तैनात इंजीनियर व अन्य कर्मचारी इकट्ठा हुए। कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय के ताले नहीं खोलने दिए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पूरे बिजली कार्यालय में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सायं तक धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान एसई शहर प्रदीप खत्री ने कहा कि कर्मचारियों की भविष्य निधि की रकम सरकार के आदेश पर काटी जाती है। अब घोटाला हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी भी प्रदेश सरकार ले। एसई मांट अजय गर्ग, एसई देहात विनोद कुमार गंगवार, एक्सईएन महेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजीव कालरा, सचिन शर्मा, एसडीओ अंशुल शर्मा, सचिन द्विवेदी सहित जेई व अन्य कर्मचारियों ने संबोधित किया। कहा कि मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।