{"_id":"5dd03b608ebc3e54d504f3dc","slug":"jwellary-and-cash-stollen-with-bag-mathura-news-agr415606716","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से 1.79 लाख की नकदी, जेवरात से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से 1.79 लाख की नकदी, जेवरात से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के ब्रजवासी रॉयल में 1.79 लाख रुपये और लाखों रुपये के जेवरात से भरा थैला चोरी होने से अफरा-तफरी मच गई। बैग के चोरी होने की खबर पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक चोर बैग ले जाता दिखा है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
अंडमान निकोबार के गांव हैडो (साउथ) निवासी विजय यादव पुत्र स्व. रामखेलावन शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं। आठ नवंबर को अपनी बेटी पूजा यादव की शादी करने के लिए मथुरा आए। शहर के ब्रजवासी होटल में शादी समारोह होना तय हुआ। शहर की कोतवाली रोड निवासी अनुज पुत्र स्व. चंद्रभान से पूजा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था तो इसी बीच 1.73 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात से भरा विजय यादव को बैग चोरी हो गया।
बैग चोरी से अफरा-तफरी मच गई। काफी तलाश किया, पर बैग नहीं मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोर बैग ले जाता दिख रहा है। भाजपा नेता मदनमोहन श्रीवास्तव के भतीजे के विवाह समारोह की घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।