फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   justice for mukul page like has been increases

जस्टिस फॉर मुकुल पेज पर बढ़ी कमेंट्स की संख्या

Thu, 30 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
justice for mukul page like has been increases
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को जवाहर बाग में छोड़कर भागने वाले पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अफसर और हमराह पर कार्रवाई की मांग तेजी के साथ गूंजने लगी है। फेसबुक पर बने जस्टिस फॉर मुकुल पेज पर धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। सूबे के कई बड़े अधिकारियों ने भी इस पेज को लाइक किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी को छोड़कर भागने वाले पुलिस वालों पर अभी तक कार्रवाई न होना कई सवाल खड़ा करने लगा है। एसपी क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई थी। वह सभी के बयान भी दर्ज कर चुके हैं। जांच पूरी कर ली गई है लेकिन एक्शन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


फेसबुक पर तैयार हुए जस्टिस फॉर मुकुल पेज पर भी इसे लेकर कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा है कि पुलिस किस दबाव में है तो कोई कह रहा है कि अफसर कार्रवाई नहीं करना चाहते। तर्क दिया जा रहा है कि एक सपा नेता के साथ मारपीट में एसएसपी पर एक्शन हो गया लेकिन मथुरा के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई की भी जाएगी या नहीं अब तो यह भी नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी तो छोड़िए किसी कांस्टेबिल पर भी अभी तक एक्शन नहीं हुआ है। मुकुल  द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री तक भरोसा दे गए थे कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed