{"_id":"57acbd474f1c1bce75ee4b3a","slug":"jungeraj-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जंगलराज: श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जंगलराज: श्रीकांत शर्मा
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मुद्दे पर गुरुवार को भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन पर धरना-प्रदर्शन में सभी ने कानून व्यवस्था को अप्रभावी बताते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। बहन-बेटियों के सम्मान के लिए अब भाजपा सड़कों पर उतरकर अखिलेश सरकार को उनकी असफलता का अहसास करा रही है। प्रदेश में जनता त्रस्त और अफसर मस्त हैं। जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष भुवन भूषण कमल और चिंताहरण चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अजय कुमार पोइया, प्रणत पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, राजेश चौधरी, एसके शर्मा, डा. देवेंद्र अग्रवाल,राजवीरसिंह, मेघश्याम सिंह, दीपा सिंघल, डीपी गोयल, चेतन मलिक, श्याम सिंह अहेरिया, राजेश गुप्ता, सत्यपाल चौधरी, मुकेश खंडेलवाल, मुरली मनोहर कूड़ा, सार्थक चतुर्वेदी, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
महामंत्री की पैरोकारी में उतरे जिलाध्यक्ष
तिरंगा यात्रा के दौरान जिला प्रभारी रघुराज सिंह की मौजूदगी में हंगामा खड़ा करने वाले जिला महामंत्री सिद्धार्थ लोधी की पैरोकारी में जिलाध्यक्ष उतर आए हैं। रघुराज सिंह ने यह मामला ब्रज क्षेत्र की बैठक के दौरान उठाया था। उन्होंने कहा था कि मथुरा संगठन में कार्यक्रम के दौरान अनुशासन का तमाशा बना दिया। इस पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई की खबर लगते ही अब जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह सक्रिय हो गए हैं।