फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Juloos-e-Mohammadi' procession to be taken out today on Eid-e-Milad-un-Nabi

Mathura News: ईद मिलादुन्नबी पर आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
'Juloos-e-Mohammadi' procession to be taken out today on Eid-e-Milad-un-Nabi
मथुरा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार आज शहर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दोपहर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। पूर्व संध्या पर जामा मस्जिद, शाही ईदगाह मस्जिद समेत डीग गेट, भरतपुर गेट, घीया मंडी और प्रमुख चौराहों को आकर्षक रोशनी और झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर दावते इस्लामी इंडिया के बैनर तले दोपहर एक बजे से दरेशी रोड मनोहरपुरा स्थित जेवा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, मौलाना और उलेमा शामिल होंगे। जुलूस में नात, कलमा पढ़े जाएंगे और नबी की शान में नारे लगाए जाएंगे। जगह-जगह समाज के लोगों की ओर से जुलूस का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी मौलाना मकसूर अली ने बताया कि जुलूस भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास होते हुए डीग गेट पहुंचेगा। यहां नबी की शान में बयान किए जाएंगे और देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी जाएगी। इसके बाद जुलूस मंडी रामदास और डीग गेट होते हुए कल्लू-मल्लू कारखाना पहुंचकर संपन्न होगा। शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed