फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Judicial archives

कलक्ट्रेट न्यायिक अभिलेखागार की छत गिरी, रखे हैं महत्वपूर्ण दस्तावेज

Mon, 04 May 2020 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Judicial archives
मथुरा। अंग्रेजी शासनकाल में बना कलक्ट्रेट परिसर का अति महत्वपूर्ण हिस्सा न्यायिक अभिलेखागार धराशायी हो गया है। इसमें अति महत्वपूर्ण गुंडा एक्ट के अभिलेखों के साथ 145 सीआरपीसी की पत्रावलियां रखी हुई थीं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित पुराने डीएम कार्यालय को करीब एक दशक पहले ही पीडब्ल्यूडी ने निष्प्रयोगी घोषित कर दिया था। इसके बावजूद इस भवन को रिकार्ड रूम के रूप में यहां अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संग्रहीत किया जाता रहा। इसका एक हिस्सा कलक्ट्रेट न्यायिक अभिलेखागार तीन दिन पहले धराशायी हो गया। इसकी छत पूरी तरह से नीचे आ गई है।
विज्ञापन

हालांकि लॉकडाउन के चलते किसी कर्मचारी या वादकारी की मौजूदगी न होने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन यहां मौजूद रिकार्ड के नष्ट होने का संकट पैदा हो गया है। इसकी सुध अब तक किसी ने नहीं ली है। यह भवन अंग्रेजी शासनकाल के दौरान 1861 में बनाया गया था। इसी भवन में प्रभारी अधिकारी नजारत का भी कार्यालय है, लेकिन अब तक इसे संरक्षित करने के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed