फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jo-Jo and Johnny the duo who made Saint Premanand laugh robbed in Vrindavan.

Mathura News: संत प्रेमानंद को हंसाने वाले जो-जो और जॉनी वृंदावन में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jo-Jo and Johnny the duo who made Saint Premanand laugh robbed in Vrindavan.
परिक्रमा मार्ग पर अपने शो पात्र के साथ कलाकार राहुल मित्रा। 
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले जो-जो और जॉनी वृंदावन में चोरी हो गए। एक ई-रिक्शा चालक उन्हें लेकर भाग गया। कलाकार अब उनकी तलाश में भटक रहे हैं। कलाकार ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील की और कहा कि वह दोनों उनकी जान हैं, जो कोई भी उन्हें ले गया है, कृपया वापस कर दे। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस अब ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा अपने साथियों के साथ वृंदावन में परिक्रमा लगाए आए थे। परिक्रमा के बाद वे प्रेम मंदिर के निकट स्थित सुखधाम गेस्ट हाउस में कमरा देखने पहुंचे। इस दौरान उनका सामान ई-रिक्शा में रखा हुआ था। वह आश्रम के अंदर बात करने के लिए गए, लौटकर आए तो ई रिक्शा चालक वहां से उनका पूरा सामान लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए बैग में उनके दो प्रमुख शो-पात्र जोजो और जॉनी भी थे, जिनके साथ वह देश के विभिन्न राज्यों में मंचीय प्रस्तुतियां दे चुके हैं। संत प्रेमानंद महाराज को इन्हीं जो-जो और जॉनी ने हंसाया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुई थी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को मामले में निर्देश दिए गए हैं कि वह कलाकार के शो पात्रों का तलाशने में मदद करें। सीसीटीवी कैमरे और फुटेज से चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed