{"_id":"736143b996770745d7fd4d793f17a321","slug":"jhoolnotsav-in-chhote-sarkar-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारी झूलन पधारों झुकि आये बदरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारी झूलन पधारों झुकि आये बदरा...
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय हित राधावल्लभ समाज की ओर से आयोजित पंचम दिवसीय निकुंज महोत्सव का समापन सोमवार को हो गया। इस अवसर पर छोटी सरकार मंदिर में झूलनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सेवायातों ने ठाकुर राधाबिहारी महाराज को भव्य झूले में विराजमान कराया। ठाकुरजी के समक्ष समाजियों ने प्यारी झूलन पधारों झुकि आये बदरा, दो जन झूलत नवल किशोर आदि झूलनोत्सव के पदों का गायन किया।
आचार्य प्रेम कुमार गोस्वामी ने कहा कि अधिकमास प्रभु आराधना का सर्वश्रेष्ठ मास है। जो भी भक्त इस मास में प्रभु आराधना करता है उसे अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है। आचार्य हितेंद्र कुमार गोस्वामी ने कहा कि राधासुधानिधि का पाठ और जप करने से सभी संकटों का विनाश हो जाता है। जिस भक्त पर राधारानी की कृपा होती है उसे कृष्ण कृपा स्वत: ही प्राप्त हो जाती है।
इस अवसर पर जगदीश नीलम, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, विष्णु प्रसाद शर्मा, पं. बालकृष्ण गौतम, प्रियांशु गोस्वामी, लवकुमार शर्मा, सुदामा प्रसाद शास्त्री, रमेशचंद्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।