{"_id":"6886834b04427efb1f006a18","slug":"jhoolan-mahotsav-celebrated-with-great-pomp-in-radha-damodar-temple-mathura-news-c-369-1-mt11010-133362-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया झूलन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया झूलन महोत्सव
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर राधादामोदर लाल और राधारानी को झूला झुलाते सेवायत।
- फोटो : mathura
वृंदावन। नगर के सप्त देवालयों में विशेष ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में हरियाली तीज के पावन मौके पर झूलन महोत्सव का आगाज हो गया। रक्षाबंधन तक चलने वाले इस उत्सव में ठाकुर जी को घेवर, फैनी और मालपुआ का भोग लगाया जाएगा।
मंदिर के सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज के सानिध्य में हरियाली तीज के पावन मौके पर झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें चंदन की लकड़ी से निर्मित झूले में ठाकुर जी को विराजमान करके झूला झुलाया गया। साथ ही 56 भोग भी सेवित किए गए।संवाद
अन्य मंदिरों में भी मना झूलनोत्सव
हरियाली तीज पर अन्य मंदिरों में भी झूलनोत्सव मनाया गया। जिसमें श्री राधावल्लभ मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, श्रीराधासनेह बिहारी मंदिर सहित सप्तदेवालय आदि शामिल रहे।