{"_id":"68c4f2cb537f930d160ccc52","slug":"jeweller-extorted-threatened-with-kidnapping-in-vrindavan-s-pratap-bazar-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कारोबारी से मांगी गई 10 लाख की चौथ, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कारोबारी से मांगी गई 10 लाख की चौथ, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
Sat, 13 Sep 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:57 AM IST
सार
वृंदावन के ज्वेलर्स से 10 लाख रुपये की चौथ मांगी गई। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के प्रताप बाजार क्षेत्र में एक ज्वेलर्स व्यापारी से रंगदारी (चौथ) मांगने और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित व्यापारी नवीन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है कि 19 मई 2025 को करीब दोपहर 2 बजे, अंकुश अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा तो उसने धमकाया। उन्होंने कहा कि अगर वे अपना व्यापार सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हर महीने चौथ के रूप में भारी रकम देनी होगी। मना करने पर उन्हें और उनके परिवार को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित के अनुसार, जब आसपास के लोग शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से नीले रंग की कार में फरार हो गए। पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 10 जून 2025 को आरोपी पुनः दुकान पर पहुंचा और इस बार पीड़ित के पिता राजेन्द्र कुमार अग्रवाल से जान से मारने की धमकी देकर करीब 100 ग्राम सोना जबरन लेकर चला गया।