फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jataw change realigion,matter

11 जाटव परिवारों ने मुस्लिम बनने का किया एलान

Wed, 22 Jan 2020 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
jataw change realigion,matter
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते जाटव बस्ती मनोहरपुरा के लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जाटव समाज के कब्जे में रही बगीची को कोर्ट के आदेश के बाद दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा कर लिए जाने से आहत 11 जाटव परिवारों ने मुस्लिम धर्म अपनाने का एलान कर दिया है। उन्होंने शपथ पत्र लगाकर ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में जाटव परिवारों ने दो दिन का समय प्रशासन को दिया है यदि दो दिन में प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह धर्म परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन

मनोहरपुरा में जाटव समाज के कब्जे की बगीची को न्यायालय के आदेश से दूसरे पक्ष को कब्जा कराए जाने से आहत जाटव समाज ने धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस क्षेत्र में कुल 182 परिवार जाटव समाज के हैं बाकी सब मुस्लिम परिवार रहते हैं। बुधवार को 11 जाटव परिवार के सदस्यों ने शपथ पत्र तथा एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा तथा चेतावनी दी कि यदि उनके साथ दो दिन के अंदर न्याय नहीं हुआ तो वह धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित एडीएम प्रशासन ब्रजेश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र पर अनूप गौरव विजय, नरेंद्र, रोहित, विशाल, विनोद, ओमप्रकाश के हस्ताक्षर हैं। एडीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन से संबंधित जो प्रार्थना पत्र दिया है वह सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed