फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jat community to provide financial aid weddings daughters

Mathura News: गरीब बेटियों की शादियों में आर्थिक मदद करेगा जाट समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jat community to provide financial aid weddings daughters
फोटो 1: गांव पाली डूंगरा में अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी व अन्य
सौंख। जाट समाज गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करेगा। इस आशय की घोषणा अखिल भारतीय जाट महासभा की गांव पाली डूंगरा में आयोजित बैठक में की गई। इसमें जनपद भर से जाट समाज के लोगो ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज मे चल रही कुरीतियों को समाप्त करने पर विचार किया गया। साथ ही, गरीब व किसानों की बेटियों की शादियों में आर्थिक मदद करने पर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने समाज में एकता का संदेश देते हुए एक दूसरे की मदद करने की बात कही। इस मौके पर समाज को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि आज भी देश के उच्च पदों पर जाट बिरादरी के लोग बैठे हैं।
विज्ञापन

वह समाज को शिक्षित बनाने में योगदान देकर आगे बढ़ाने में मदद करें। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार में जाटों को आरक्षण की मांग की। इस मौके पर देवी सिंह, शिवराज सिंह, दिगम्बर सिंह, बाबू लाल वर्मा, नेत्रपाल सिंह, नेपाल सिंह, राजू चौधरी, विकल सिंह, गंभीर सिंह, हरभान पंच, जीतेन्द्र सिंह, हम्भीर सिंह, केशव पहलवान, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed