फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   janmbhoomi road clear for traffice

जन्मस्थान के मुख्यद्वार मार्ग पर सरपट दौड़े वाहन

Sat, 16 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
janmbhoomi road clear for traffice
फोटो 10 श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार के सामने से गुजरते दोपहिया वाहन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सोलह दिन बाद अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार मार्ग रोड पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जन्मस्थान सुरक्षा में जुटे अफसरों को यह निर्णय लेना पड़े। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

16 नवंबर को अमर-उजाला में वाहनों पर रोक से व्यापार चौपट, व्यापारी परेशान शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद ही शनिवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार मार्ग पर दोपहिया वाहनों की रोक हटा दी गई। वाहनों की आवाजाही होते ही व्यापारियों को राहत मिली। जन्मस्थान की सुरक्षा का हवाला देकर अयोध्या फैसले से 10 दिन पहले ही इस मार्ग पर वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस रोक से व्यापारी काफी परेशान थे। उनका कहना था कि व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

लगाया गया था प्रतिबंध
दोपहिया वाहनों से रोक हटा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed